शिक्षक संघ एक जून को शिक्षा भवन में करेगा प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। जिले के शिक्षकों की प्रोन्नति, लंबित एरियर व बकाया वेतन भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर जिला शिक्षा भवन कार्यालय में एक जून को प्रदर्शन किया जाएगा। रविवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के संग्रहण में किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई विद्यालय छूटे नहीं, इसके लिए हर जगह कमेटी बनाई जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखनलाल निषाद, सचिव अभय कुमार, जिला संगठन चुनाव प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला महासचिव मुनेंद्र कुमार झा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विशिष्ट शिक्षकों के साथ सभी नियमित शिक्षकों को जल्द मिले एरियर
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.