रांची, जनवरी 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की अनगड़ा प्रखंड कमेटी का शनिवार को चुनाव अनगड़ा स्थित बीआरसी में हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राजेश कुमार और चुनाव पदाधिकारी अजय ज्ञानी थे। इस दौरान सर्वसम्मति से तिलैयाजारा स्कूल के दिलीप कुमार शर्मा को अध्यक्ष और रेशम स्कूल के प्रधान शिक्षक प्रेमचंद बेदिया को सचिव चुना गया। कमेटी के अन्य सदस्यों में कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, वीणा कुमारी, उपसचिव सिलमोहन कुम्हार, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार जायसवाल, प्रवक्ता मो वसीम अकरम को बनाया गया। राज्य प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेकृष्ण चौधरी, भीम सिंह मुंडा, गोवर्धन महतो, राजीव रंजन, दामोदर कृष्ण भगत, रिपुदमन बेदिया, कृष्ण कुमार, रामनेरश खटिक, कुमुदिनी तिड़ू, संजीव कुमार का चयन ...