पटना, जनवरी 4 -- बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनन्दन शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन व मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने कहा कि ब्रजनन्दन शर्मा सिर्फ शिक्षक आंदोलन के मजबूत स्तम्भ नहीं थे, बल्कि उनके नेतृत्व में बिहार के अराजपत्रित कर्मचारियों के संगठनों, पदाधिकारियों के संगठन व माध्यमिक शिक्षक संघ के संयुक्त आंदोलन का भी इतिहास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...