धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद प्राथमिक विद्यालय गंसाडीह धनबाद के शिक्षक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल अध्यक्ष जयकृष्ण कुमार का हृदय गति रुक जाने के निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। जयकृष्ण कुमार रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल जाने के लिए तैयार हुए। उन्हें दर्द का हुआ। उसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के लिए उनका शव पैतृक गांव सतपुरा, अरवल ले जाया गया। डीएसई आयुष कुमार, आरईओ रीना कुमारी, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, नंदकिशोर सिंह, संजय कुमार, सियाराम प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, प्रवेंद्र पासवान, आशुतोष मिश्रा ने शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.