हाथरस, अगस्त 4 -- हाथरस। बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षक,अनुदेशक व शिक्षामित्रों को आनलाइन उपस्थिति दर्ज किए जाने के निर्देश बीएसए की ओर से जारी किए गए। जिसका विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से नाराजगी जाहिर की गई। शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए फिलहाल अग्रिम आदेशों तक के लिए बीएसए ने अपने आदेश को स्थगित कर दिया है। शासन की ओर से आनलाइन हाजिरी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए। तब भी शिक्षक संगठनों ने आनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए ज्ञापन आदि दिए थे। पिछले दिनों बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। बीएसए ने 31 जुलाई को जारी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने संबंधी आदेश को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय शिक्षक संगठनों द्वारा बताई गई व...