गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित 12वें फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु दक्षता) का शुभारम्भ बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से हुआ। चार सप्ताह तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि आज का शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि शोधकर्ता, नवप्रवर्तक और दूरदर्शी चिंतक भी होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अपने भीतर असीम संभावनाएं लेकर आता है और शिक्षक का दायित्व उन संभावनाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में शिक्...