अलीगढ़, अप्रैल 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के महुआखेड़ा व क्वार्सी थाना क्षेत्रों में शनिवार रात को बदमाशों ने शिक्षक व भाजपा नेता के बंद मकानों पर धावा बोल दिया। पहले शिक्षक के मकान के ताले तोड़कर लाखों की जेवरात व नकदी पार कर दी। उनके भाई के आ जाने पर आरोपी भाग छूटे। इसके बाद भाजपा नेता व प्रधान के घर के ताले चटकाकर लाखों का सामान ले गए। एसएसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस की तीन टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। मूलरूप से दादों क्षेत्र के गांव नाय-भाय निवासी प्रबुद्ध दीक्षित कई साल से यहां महुआखेड़ा क्षेत्र के रामघाट रोड के सहारे स्थित विनय नगर में रहते हैं। बगल में मकान के दूसरे हिस्से में उनके बड़े भाई लक्ष्मीकांत दीक्षित परिवार के साथ रहते हैं, जो खैर में मनरेगा में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.