सीतापुर, फरवरी 25 -- कमलापुर, संवाददाता। पार्वती विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता व प्रशासनिक समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक गतिविधि का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रा अर्पिता तिवारी को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनाया गया। यह पहल कार्यवाहक प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश सिंह ने की। इस दौरान प्रधानाध्यापिका ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। बताया कि विद्यालय की गरिमा एवं औपचारिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए कोई भी शिक्षक अथवा कर्मचारी जींस एवं टी-शर्ट पहनकर विद्यालय में न पहुंचे। प्रबंधक त्रिभुवन सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...