शिक्षक व इंस्पेक्टर सामाजिक सरोकारों के लिए सम्मानित
उन्नाव, जुलाई 22 -- उन्नाव। वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी व तकनीकी संकाय में आयोजित 'एक पौधा जिंदगी के लिए' सीजन 10 में पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रोफेसर रवींद्र पाल सिंह रहे। इस अवसर पर सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र 'अपूर्व' को पर्यावरण संरक्षण, गरीब व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व शिक्षक डा. प्रदीप कुमार वर्मा को नशामुक्ति के लिए व्यापक जनजागरूकता, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.