अमरोहा, अप्रैल 28 -- कांठ मार्ग पर अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो के गनर सौरव बालियान ने उन्हें देख तुरंत गाड़ी रोक ली। दंपति को शहर सीएचसी में भर्ती कराया। लोगों ने सिपाही के इस कदम की सराहना की है। सोमवार की घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र की सीमा से सटे गांव एवजाबाद की है। यहां एक किसान अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अमरोहा शहर की ओर आ रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे गिरकर पति-पत्नी गंभीर घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो के गनर आरक्षी सौरव बालियान द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना वाहन रुकवाया गया तथा घायल दंपति को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार को बचाने ...