गाजीपुर, मई 16 -- बहादुरगंज। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देवली सलामतपुर में शनिवार को शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक संघ के संरक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अली खान को शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री सय्यदा सदाब फातिमा ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करना बेहद कठिन और जिम्मेदारी भरा कार्य है। शिक्षक बच्चों की नींव मजबूत कर उनके भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने मोहम्मद अली खान से समाज में शिक्षा की ज्योति जलाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और विदाई गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राकेश तिवारी, हीरामणि चौहान, राजेश सिंह, चंद्र प्रकाश राय, सावित्री मिश्रा, मंजू यादव समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंद...