विकासनगर, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सेवा भारती उत्तराखंड की विकासनगर इकाई ने रविवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को नवाजा गया। समारोह पीएम श्री शहीद सत्येंद्र सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून के विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूड़ी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दि...