सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- भदैया,संवाददाता। भदैंया क्षेत्र के शंकरपुर निवासी परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक व एआरपी राजेन्द्र कुमार को स्काउट शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्काउट हिमालय वुड बैज सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में प्रदान किया गया। वे इस सम्मान को पाने वाले जनपद के पहले अध्यापक बने हैं। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश की प्रदेशिक परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय सिपाह के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र कुमार को यह उपलब्धि मिली। समारोह का आयोजन 14 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.