मैनपुरी, सितम्बर 26 -- 21 सितंबर को हुए शिक्षक यशपाल सिंह की हत्याकांड में शामिल सुल्तानगंज विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रूई के सहायक अध्यापक रामपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उस्मानपुर के सहायक अध्यापक यशपाल सिंह की हत्या में निलंबित किया गया शिक्षक मुख्य आरोपी है। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानगंज ने 26 सितंबर को शिक्षक यशपाल सिंह की हत्या के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक यशपाल सिंह की हत्या 21 सितंबर 2026 को हुई थी। 26 सितंबर, 2026 के समाचार पत्रों में रामपाल को हत्या का आरोपी बताया गया था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: भाड़े के शूटरों से शिक्षक ने ही दोस्त शिक्षक की कराई थी हत्या सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के पत्र से पुष्टि हुई कि रामपाल ने संपत्ति हड़पने की नीयत से ...