हरदोई, अप्रैल 16 -- बिलग्राम। बिलग्राम में अखिल भारतीय प्रथामिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ। आयोजन ब्लाक अध्यक्ष ब्रजमोहन कुशवाहा, मंत्री विनय कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, अटेवा के ब्लाक अध्यक्ष राहुल शाक्य की देखरेख हुआ। सेवानिवृत्त हुए शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा और मीनू गुप्ता बेहतर कार्य के लिए सभी ने सम्मान से नवाजा गया। दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा ने कहा शिक्षक अपार क्षमता वान होता है। समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका है। बीईओ गिरजेश कटियार ने कहा बच्चों को नित वैज्ञानिक और सामाजिक तरीके से तैयार करना शिक्षकों का सराहनीय कार्य करते है।शिक्षा यह भी पढ़ें- सदस्यता अभियान का कोथावां से भव्य आगाज, श...