जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी भी शामिल हुए। क्षेत्र निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त गुरुवार को मुसाबनी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीआरसी को शिक्षा व्यवस्था की बुनियादी संरचना का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की शुरुआत प्रशिक्षित, सजग नवाचार और तकनीकपूर्ण शिक्षकों से होती है। उपायुक्त ने कहा कि बीआरसी न केवल प्रशासनिक इकाई है, बल्कि यह विद्यालयों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षक क्षमता-विकास और सतत मॉनिटरिंग का भी केंद्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर शिक्षक में अद्यतन विषय-ज्ञान, नवाचार-आधारित शिक्षण और सतत सुधार की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। क्लासरूम की पढ़ाई में नवीन पद्धतियों का समावेशन,...