उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव। शिक्षकों की समस्याओं और अनिवार्य टीईटी जैसे मुद्दों को लेकर शनिवार को औरास के एक गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की ब्लॉक इकाई औरास का गठन किया गया। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और 9 मार्च से व्यापक स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में ब्लॉक स्तर पर सभी संगठनों के ब्लॉक अध्यक्षों को ब्लॉक संयोजक तथा मंत्रियों को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और शिक्षा मंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर शिक्षकों की समस्याओं और मांगों से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदीप कुमार वमा, अर्पित मिश्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...