बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर संवाददाता। 29334 गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती 2025-26 के 14अभ्यर्थियों की काउंसलिंग डायट में आयोजित होगी। यह काउंसलिंग आगामी 24 मार्च 2026 को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य के निर्देशन में आयोजित होगी। इस काउंसलिंग में सभी 14 अभ्यर्थियों को उपस्थित होकर नियुक्ति पदस्थापन की कार्यवाही किया जाना है। इस बात की जानकारी बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ल ने दी। बीएसए ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के 9 मार्च 2026 के 29334 गणित विज्ञान भारती में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रस्तापन की कार्रवाई किया जाना है। संबंध में प्राचार्य अध्यक्ष जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण काउंसलिंग डाइट में कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों में अमरनाथ चौ...