प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी-पीजीटी एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य भर्तियों में डोमिसाइल लागू करने की मांग प्रतियोगी छात्रों उठा रहे हैं। इस संबंध में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है। छात्रों की मांग है कि उत्तराखंड, बिहार सहित अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षण भर्तियों में अनिवार्य रूप से डोमिसाइल व्यवस्था लागू की जाए। दिनेश यादव, सुनील कुमार, पंकज पांडे, पीएस परिहार, सुबोध कांत चतुर्वेदी, सर्वेश पांडेय, संजय यादव, उमाशंकर राहुल पांडेय, राजन सिंह, मनोज मौर्या, अशोक गौतम, जमीर खान आदि का तर्क है कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी अधिक होने के बावजूद डोमिसाइल ल...