बलिया, मई 5 -- बलिया, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 (संशोधित परिणाम 6 सितंबर 2022) के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए सूचना जारी की है। बताया है कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सत्यापित अंतिम चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन से पहले आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल) सातवां संशोधन नियमावली- 2019 के तहत की जा रही है। बीएसए ने बताया कि जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी मूल प्रमाणपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रतियां लेकर 8...