बागेश्वर, दिसम्बर 12 -- बीएड ब्रिज कोर्स प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने प्रदेश में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय देहरादून जाकर निदेशक को ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक को सौंपे ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने कहा कि अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) के तहत सभी ब्रिज कोर्स प्रशिक्षितों को भर्ती में समान अवसर मिलना चाहिए।अभ्यर्थियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब 169 याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर मौका दिया गया है, तो संपूर्ण बीएड ब्रिज कोर्स प्रशिक्षितों को भी भर्ती में सम्मिलित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में सभी प्रशिक्षितों को शामिल करना ही न्यायपूर्ण और संवैधानिक होगा। उन्होंने निदेशक से सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है, ताकि लंबे समय से प्रतीक्...