कानपुर, जनवरी 12 -- बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में सोमवार को 17, 18, 24 और 25 जनवरी को होने वाली एलटी ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्षों के साथ बैठक की गई। इस दौरान परीक्षा में सतर्कता, अभ्यर्थियों की चेकिंग, पेपर खोलने से लेकर इन्हें पैक करने की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान कहा गया कि गेट से लेकर कक्ष तक की निगरानी खास है। परीक्षा के दौरान बाहर की सुरक्षा को लेकर कुछ केंद्राध्यक्षों ने सवाल उठाए। इस पर कहा गया कि केंद्राध्यक्षों की बैठक पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ भी कराई जाएगी ताकि वे अपनी समस्याओं को रख सकें। यह बैठक मंगलवार को संभावित है। बैठक में एडीएम (वित्त) और जिला विद्यालय निरीक्षक व अन्य अधिकारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...