हरदोई, जून 19 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती से संबंधित काउंसिलिंग पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी की तहरीर पर शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएसए कार्यालय के प्रभारी सहायक श्रीनिवास मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चयनित अभ्यर्थियों को जनपद आवंटित किया गया था। इसके बाद मार्च 2026 में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन और स्कूल आवंटन की काउंसिलिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कराई गई थी। काउंसिलिंग से संबंधित पूरी पत्रावली उनके पटल पर उपलब्ध थी। यह भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश पर हुई काउंसलिंग,जागी नौकरी की उम्मीद। तहरीर के अनुसार बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देश पर उक्त पत्राव...