दरभंगा, अगस्त 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को टीआरई-4 शिक्षक बहाली के लिए जारी विज्ञापन को अविलंब रद्द कर पूर्व की तरह एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर धरना दिया गया। प्रियंका झा की अध्यक्षता में आयोजित धरना का संचालन विभूति झा अमन ने किया। दीपक झा ने कहा कि सरकार वर्षों से शिक्षक बहाली के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव कर रही है। जिस बहाली की प्रक्रिया 2024 में पूरी कर लेनी चाहिए थी, उसका अभी तक नहीं कर पायी है। छात्र आंदोलन के दबाव में गलत विज्ञापन जारी किया गया है। अभ्यर्थी एमपी यादव ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री और बीपीएससी के फरमान के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- शिक्षक बहाली सत्याग्रह को एआईएसएफ का समर्थन कहा कि यह धरना सांकेतिक है। छात्र संघर्ष के लिए तैयार हैं।प्र...