जहानाबाद, मई 9 -- पटना में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर की गई लाठीचार्ज का जताया विरोध शहर के काको मोड़ के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम का फूंका पुतला जहानाबाद, निज संवाददाता। शिक्षक बहाली एवं टीआरई-4 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शनिवार को शहर के काको मोड़ के समीप एआईडीएसओ के छात्र नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। यह भी पढ़ें- सरैया में एआईडीवाईओ ने निकाला प्रतिवाद मार्चविरोध प्रदर्शन का उद्देश्य एआईडीएसओ के जिला सचिव राजु कुमार व एसयूसीआई के जिला सचिव उमाशंकर वर्मा ने विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटना में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज सूबे के लिए शर्मनाक है। नेताओं ने इस मामले को लेकर घोर निंदा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्...