बदायूं, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा में बरखेड़ा के होनहार छात्र अभिषेक चौहान ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इस मेधावी छात्र ने अपनी सफलता से क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। मूल रूप से बरखेड़ा निवासी अभिषेक चौहान की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उनके पिता धीरेंद्र सिंह एक साधारण किसान हैं और माता अनीता गृहणी हैं। बेटे की शानदार सफलता पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। अभिषेक ने अपनी इस बड़ी जीत का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। यह भी पढ़ें- किसान के बेटे का दोआबा में परचम, प्रदेश में भी पांचवां स्थान अभिषेक का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं ...