शिक्षक बने शिक्षामित्रों ने मांगी पुरानी पेंशन
प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंटकर शिक्षकों की लंबित मांगों पर चर्चा की।प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर चयनित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक रूप से कार्य कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश चन्द्र सेन शामिल रहे। यह भी पढ़ें- तदर्थ सेवा जोड़कर दें पेंशन/ग्रेच्युटी का लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.