सासाराम, जुलाई 24 -- सासाराम, एक संवाददाता। डीएलएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा के दौरान शहर के दो परीक्षा केंद्रों के बाहर कई अभ्यर्थी अंतिम समय तक छोटे-छोटे नोट्स और चिटपुर्जों के सहारे तैयारी करते नजर आए। परीक्षा शुरू होने से पहले बड़ी संख्या में परीक्षार्थी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दोहराते दिखे। कुछ अभ्यर्थियों द्वारा चिटपुर्जों को कपड़ों व अन्य सामान में छिपाने का प्रयास किए जाने की भी चर्चा रही। यह भी पढ़ें- जिले की दो केंद्रों पर डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा आज सेनकल की चर्चा हालांकि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की व्यवस्था की गई थी, फिर भी केंद्रों के आसपास चिटपुर्जों के इस्तेमाल को लेकर दिनभर चर्चाएं होती रहीं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना था कि जांच व्यवस्था को और अधिक सख्त ...