भागलपुर, मार्च 30 -- रविवार को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया। जिसमें उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अलालपुर के दृष्टिहीन छात्र दिलखुश कुमार ने 381 अंक और 76.2% प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से पास कर अपने सपने को उड़ान दी है। दिलखुश खरीक प्रखंड के बड़ी अलालपुर निवासी मंजय मंडल और उत्तम देवी का तीन भाई-बहनों में इकलौता पुत्र है। दिलखुश के पिता मंजय खेतिहर मजदूर और मां उत्तम गृहिणी है। दिलखुश की सारी पढ़ाई-लिखाई ब्रेल लिपि से उनके गृह विद्यालय में ही हुआ है। दिलखुश ने बताया कि मैं शिक्षक बनकर समाज में शिक्षा का अलख जगाना चाहता हूं। वहीं प्रखंड साधन सेवी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि दिलखुश बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर के द्वारा बचपन से ही आवासीय सेतु पाठ्यक्रम के मदद से एवं अपने सामान्य विद्यालय के वर्ग कक्ष से पढ़ाई कर यह सफल...