चंदौली, अगस्त 23 -- चंदौली, संवाददाता। सदर विकासखंड के राजकीय हाईस्कूल खुरुहुजा में शनिवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत जिला स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह और जिला समन्वयक देवानंद यादव ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में जिला समन्वयक देवानंद यादव ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया और विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट तैयार कराने की प्रक्रिया, विषय चयन, परियोजना निर्माण और प्रस्तुतीकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा विकसित करने के लिए उ...