मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- आज शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के सामने कई नई चुनौतियां हैं। गुरु-शिष्य परंपरा बदल रही है और अब शिक्षक के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भी बच्चों को बहुत कुछ सिखा रहा है। ये बातें मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मंगलवार को हिन्दुस्तान के शिक्षक सम्मान समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में उन्हें आए अभी महज 21 दिन हुए हैं। वह शहर के वातावरण और व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों को समझना और उनके साथ संवाद कायम करना शिक्षकों के लिए नई चुनौती है। बच्चों की सोच और सीखने का तरीका बदल रहा है। ऐसे में शिक्षकों को भी नए रूप में तैयार हो रहे बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सबसे बड़ा दायित्व बच्चे को केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि उसे जीवन में आगे...