भभुआ, मार्च 14 -- भवन का महज सात दिन हुआ इस्तेमाल, दोमंजिला हाईटेक भवन की खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए, नहीं की जा रही देखरेख निर्माण के बाद से केवल एक बार ही खुला ताला, सुर्खियों में रहा था घटिया निर्माण भवन के चारों ओर उगी झाड़ियां, रास्ते में पसरी गंदगी, विषैले जंतुओं का बना बसेरा (युवा पेज की लीड खबर) रामगढ़, एक संवाददाता। शहर का शिक्षक प्रशिक्षण भवन पांच साल में हीं बदहाली की भेंट चढ़ गया। हालत यह है कि दीवारें दरक रही हैं और खिड़कियां व दरवाजे टूट गये हैं। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं। इस हाईटेक भवन को देखकर सरकारी सिस्टम में निर्माण व निगरानी पर सवाल खड़े होना लाजिमी है। बता दें कि 5 साल पहले शिक्षा विभाग का यह भवन बनकर तैयार हुआ। इस हाईटेक भवन के निर्माण पर 50 लाख रुपए खर्च हुए। बताया गया है कि इसके निर्माण के बाद इसका केवल एक बार इस्त...