बगहा, अगस्त 7 -- बेतिया। महेश्वर नाथ महामाया महिला महाविद्यालय में शासी निकाय में शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शुक्रवार को सर्वसम्मति से डॉक्टर राकेश कुमार वर्मा का चयन किया गया। डॉ वर्मा महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष है। शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव महाविद्यालय के शासी निकाय की विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. कुसुम कुमारी, डॉ. अरुण प्रसाद सचिव तथा डॉ. सिम्मी सिन्हा प्राचार्या की उपस्थिति में हुई। इस अवसर पर डॉक्टर कल्पना सिंह,सुरेखा कुमारी संगीता वत्स, विजय कुमार, एके ओझा, अन्नपूर्णा गुप्ता आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...