जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा महिला संध्या महाविद्यालय में गुरुवार को प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ हेमकांत झा को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया। बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और शैक्षणिक कार्यों पर भी चर्चा की गई। मौके पर मोहन मंडल, रत्नेश झा, पूनम कुमारी, रौशन आरा, सुदिप्ता पाल, चंदना सरकार, भारती चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। डीएवी में आज होगी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताजामताड़ा,प्रतिनिधि। विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में 13 मार्च को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। इ...