सासाराम, मार्च 19 -- दावथ, एक संवादाता। दावथ गांव की छात्रा अमृता राज ने नवोदय परीक्षा में जिला में तीसरा स्थान व छात्राओं में प्रथम स्थान पाया है। वहीं ओवरआल रैंक पांचवा लाकर गांव के साथ-साथ प्रखंड का नाम रौशन किया है। अमृता राज के माता-पिता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। पिता रामनिवास ने बताया कि अमृता को बचपन से ही केंद्रीय विद्यालय में जाकर शिक्षा लेने का जिज्ञासा था। वह पांच क्लास में है। कक्षा छह में जाएगी। सरकारी स्कूल से पढ़कर वह नवोदय के साथ-साथ सैनिक स्कूल में भी प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। मां निर्मल भगत अपने देख रेख में पढ़ाई कराने में अक्सर मदद करती हैं। बच्ची की सफलता पर शिक्षक पप्पू कुमार, जीतेन्द्र कुमार, मनोज गुप्ता, धनजी सिंह, राहुल कुमार, बिटू कुमार, चारोधाम, नवीन कुमार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...