मिर्जापुर, फरवरी 16 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवारी कला गांव स्थित इंटर कालेज की शिक्षिका ने शिक्षक के विरुद्ध मारपीट तथा जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। बिजनौर के गंगोड़ा शेख निवासी रश्मि सिंह पवारी कला गांव स्थित श्री शिव प्रताप सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। आरोप हैकि कॉलेज के अध्यापक फतेहपुर के किशनपुर निवासी विमलेश कुमार शनिवार को गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लात घूसे से पिटाई किया। विपक्षी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...