हाथरस, अप्रैल 24 -- शिक्षक पर फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी करने का आरोप। -(A)मुरसान ब्लाक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई के हेड मास्टर की शिकायतहाथरस। मुरसान ब्लॉक स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में तैनात प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार शर्मा पर पिछले 40 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता लल्लन बाबू ने डीएम व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर सेवा समाप्त कर रिकवरी की मांग की है।अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दस्तावेजों और जांच समितियों की रिपोर्ट के अनुसार सुरेश कुमार शर्मा की नियुक्ति 23 अगस्त 1985 को मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत दर्शायी गई। हालाकि जांच में यह तथ्य सामने आया कि बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों के लिए मृतक आश्रित नियमावली का लाभ 18 अगस्त 1986 से मिलना शुरू हुआ...