कोडरमा, फरवरी 17 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नवलशाही में संचालित स्वामी विवेकानंद स्कूल के एक शिक्षक द्वारा नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पिटाई का आरोप विद्यालय के शिक्षक रतन कुमार पर लगा है। जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार नामक छात्र उक्त विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र है। आरोप है कि किसी शिकायत को लेकर शिक्षक ने गुस्से में आकर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र पूरी तरह सहमा हुआ है। परिजनों के अनुसार, पिटाई से उसे गंभीर चोटें भी आई हैं। इधर, शिक्षक रतन कुमार ने छात्र की पिटाई करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि बच्चे की शिकायत मिलने के बाद वह गुस्से में आ गए और उसी दौरान उन्होंने छात्र को पीट दिया। इधर, पुलिस का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.