औरैया, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सोमवार को शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के मानक पूरे करने वाले करीब 60 हजार शिक्षामित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र करीब 26 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में लगभग डेढ़ लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। समायोजन निरस्त होने के बाद से शिक्षामित्र लगातार आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: शिक्ष...