पिथौरागढ़, अप्रैल 2 -- धारचूला के जीआईसी कालिका के अध्यापक निरंजन प्रसाद जोशी 26 वर्ष के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ,जिसमें निरंजन को शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर पौंधरोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.रंजना बोनाल कुटियाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...