बरेली, सितम्बर 10 -- फरीदपुर। शिक्षक ने ओम रेजिडेंसी विकास समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में कई शिक्षकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। अभद्र टिप्पणी देखकर कई महिलाएं व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गई। नाराज शिक्षकों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद लोगों ने समझौता करा दिया। फरीदपुर की ओम रेजिडेंसी के रहने वाले लोगों ने समस्याओं को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। ग्रुप में लोग कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं को साझा करते हैं। मंगलवार को कॉलोनी के एक शिक्षक ने दो शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए मैसेज डाल दिया। इसके बाद शिक्षक भड़क गए। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिक्षक को थाने बुलाया। थाने के कार्यालय में दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद त...