लातेहार, सितम्बर 4 -- लातेहार, संवाददाता। सदर प्रखंड से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय जलता आज ग्रामीण शिक्षा की बदलती तस्वीर की मिसाल बन गया है। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले इस इलाके में अब शिक्षा का अलख जग रहा है। स्कूल के कायाकल्प में शिक्षक और प्राचार्य आशीष पांडे की भूमिका अहम रही है। शिक्षक दिवस पर उनका प्रयास सरकारी स्कूलों में बदलाव की उम्मीद जगाता है। वर्ष 2021 के बाद आशीष पांडे ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम शुरू किया। जब उन्होंने विद्यालय में योगदान दिया था, तब मध्य विद्यालय और हाई स्कूल को मिलाकर विद्यार्थियों की संख्या करीब 400 थी। बेहतर पढ़ाई और अनुशासन के साथ अभिभावकों का विद्यालय के प्रति भरोसा बढ़ा और विद्यार्थ...