गढ़वा, अक्टूबर 11 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय बरवाडीह में पूर्व प्रधानाध्यापक सह शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी द्वारा शनिवार को योगदान किया गया। उस दौरान नवनिर्वाचित पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने स्थानांतरित शिक्षक पुरुषोत्तम को माला पहनाकर स्वागत किया। विदित हो कि प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुछ महीने पहले मध्य विद्यालय सेमौरा में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत थे। विभागीय आदेश के आलोक में उन्हें कन्या मध्य विद्यालय कांडी में प्रतिनियोजित किया गया था। योगदान के दो दिन बाद ही तीसरी बार स्थानांतरित करते हुए पुनः उच्च विद्यालय बरवाडीह में वापस कर दिया गया। प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुछ वर्ष पूर्व बलियारी पंचायत के उच्च विद्यालय बरवाडीह में ही कार्यरत थे। योगदान के दौरान सभी शिक्षक गण पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम कुमार, अविन...