बरेली, अगस्त 4 -- सपोर्टिव सुपरविजन के लिए एसआरजी डॉ लक्ष्मी शुक्ला उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया पहुंची तो संसाधनों के साथ-साथ शैक्षिक गुणवत्ता को देखकर हैरान रह गईं। वहां पहुंचकर ऐसा लगा जैसे किसी कॉन्वेंट विद्यालय का नजारा देख रही हों। विज्ञान कक्ष, लाइब्रेरी, इको गार्डन, वॉल ऑफ फेम ने इस स्कूल को जिले के टॉप स्कूलों में लाकर खड़ा कर दिया है। इसके पीछे इंचार्ज शिक्षक डॉ विनय कुमार की मेहनत है। एसआरजी डॉ लक्ष्मी शुक्ला ने इस स्कूल को देखने के बाद अपने अनुभव सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। उन्होंने स्कूल की जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन्हें देखकर एक बारगी लगता ही नहीं कि यह किसी सरकारी स्कूल की फोटो हैं। डॉ लक्ष्मी कहती हैं, कार्यालय में प्रवेश करते ही नजर इंचार्ज शिक्षक डॉ. विनय कुमार के पास रखे एक बैग पर पड़ी। सामान्य सा दिखने...