कौशाम्बी, मार्च 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि वह पास के ही कॉलेज की छात्रा है। पीड़िता के मुताबिक शिक्षक विजय यादव पुत्र ज्ञान सिंह निवासी टेंगाई काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ है। अक्सर अकेले घर आने का दबाव बनाता था। 28 फरवरी की शाम हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान उसने गाली-गलौज की। कहा कि अकेले में मिलने नहीं आई तो पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। इसका उलाहना देने पर आरोपी के परिजनों ने भी अभद्रता की। होली के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...