मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना के कोलवा पैगंबरपुर के इमली चौक स्थित कोचिंग संचालक शिक्षक ने शिष्य को प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाया। शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण किया। इसके बाद शिक्षक ने दूसरी जगह शादी रचा ली। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे अपने घर बुलाया और बातों में उलझाकर उसे तीसरी मंजिल पर ले गया। वहां विवाद होने छात्रा को छत से नीचे फेंक दिया। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वह ब्रह्मपुरा स्थित एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। नौ मार्च को हुई इस घटना को लेकर छात्रा के पिता ने अब अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कोचिंग संचालक नवीन कुमार को नामजद आरोपित बनाया है। वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैछात्रा के पिता ने ...