शाहजहांपुर, मार्च 1 -- जलालाबाद तहसील क्षेत्र में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बीएलओ का कार्य कर रहे एक सहायक अध्यापक को ड्यूटी से इनकार और लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट पर बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें एडीएम प्रशासन कार्यालय से संबद्ध रखा गया है। एसडीएम जलालाबाद प्रभात राय ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत नो मैपिंग का कार्य चल रहा है। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 107, प्राथमिक पाठशाला भर्रामई चांदपुर में निरीक्षण के दौरान बीएलओ के रूप में तैनात मानवेंद्र सिंह, सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने गृह जनपद फर्रुखाबाद जाने की बात कही और बूथ पर आने से मना कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.