हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में आमेलित विषय विशेषज्ञ शिक्षकों तथा उनके परिवार में खुशी का माहौल है अब इन शिक्षकों को एनपीएस के स्थान पर ओपीएस अर्थात पुरानी पेंशन से लाभांवित किया जायेगा। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव उमेश चन्द्र ने यह शासनादेश 20 मार्च को जारी किया है। इससे प्रदेश के लगभग 2200 जबकि हरदोई जिले के 30 शिक्षको को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ की अध्यक्षा डॉ आशालता सिंह के अथक प्रयासों की शिक्षकों ने सराहना की है। आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजबीर सिंह ने बताया कि सदन के लगभग हर कार्यवाही में आमेलित विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने के लिए लगातार आवाज बुलंद करने वाले शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, राजबहादुर चंदेल, श्रीशचंद्र शर्मा का प्रयास रंग लाया। जिले...