गोपालगंज, अप्रैल 21 -- हथुआ। जिले के शिक्षक नेता सह हथुआ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोड़रा हाता के शिक्षक नीलमणि शाही एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दुर्घटना तब हुई जब वे सोमवार की रात्रि में कटेया से शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान जमुनाहा-सेमरा पथ पर उनकी कार एक तीखा मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सुखद संयोग यह रहा कि कार में शिक्षक सहित सवार चार लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक नेता की कार पलटी,बाल बाल बचे यह भी पढ़ें- मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड यह भी पढ़ें- भवनाथपुर में टेंपो पलटा, चालक सहित पांच लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...