हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। जिले में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग की। जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में गर्मी का असर बढ़ गया है। दोपहर के समय लू भी चलने लगी है। इससे उच्च प्राथमिक व प्राथमिक स्कूलों के बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। इसलिए स्कूल को संचालित करने का समय सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक किया जाए। बदली परिस्थति के अनुसार सुबह सात से 12 बजे तक का भी स्कूल समय किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग ताकि बच्चे गरमी में परेशान न हों। उन्होंने कहा कि कई जनपदों से बच्चों के गर्मी में बीमार पड़ने की भी समस्या सामने आ रही है। ज्ञापन देते वक्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.